जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 8 सितंबर। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे एवं जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया ने मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका आहोर एवं नगर परिषद जालोर में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदान केन्द्र पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की उपलब्धता, रैम्प, बिजली, पेयजल एवं छाया सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।इस दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान केन्द्र के बीएलओ, सुपरवाईजर एवं जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
