नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त, 24 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त, 24 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण

😊 Please Share This News 😊

जालोर 23 अक्टूबर। राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में द्वितीय चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे द्वारा एरिया मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिले की जालोर, भाद्राजून, आहोर, सायला, उम्मेदाबाद, भीनमाल एवं जसवंतपुरा पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।नियुक्त एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण कर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों तथा स्थलों पर विशेष निगरानी रखेंगे। साथ ही, मतदान केंद्रों की स्थिति का आकलन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी करेंगे।मतदान दिवस पर एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक अपने आवंटित क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट मतदान दिवस पर प्रातः 8 बजे से प्रत्येक घंटे मतदान प्रतिशत की सूचना तथा अंतिम मतदान की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी संग्रामाराम देवासी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जालोर(मो.न. 8209563483) को उपलब्ध करवाएंगे।
24 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण- 
द्वितीय चरण के मतदान के लिए नियुक्त एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट का संयुक्त प्रशिक्षण 24 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः 10 बजे जिला परिषद सभा भवन, जालोर में आयोजित होगा। अंतिम प्रशिक्षण 27 अक्टूबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जालोर में स्थापित काउंटर से चुनाव सामग्री प्राप्त की जाएगी।अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंचकर मतदान दलों से समन्वय स्थापित करेंगे तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!