नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकसित भारत-जन सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले के गिरदावर सर्किल पर सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विकसित भारत-जन सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले के गिरदावर सर्किल पर सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन

😊 Please Share This News 😊

जालोर 26 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ 2026 के अंतर्गत 26 सितम्बर 2026 से 28 सितम्बर तक ज़िलें के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को जिले के आकोली, सियाणा, बाकरारोड, चांदराई, उम्मेदपुर, गोदन, नोसरा, भाद्राजून, धुम्बडिया सायला, बावतरा, दांसपा, जुंजाणी, मोदरा, दांतलावास, भरूडी, चितरोडी, करडा, चितलवाना, डूंगरी, केरिया, सरनाउ, अरणाय एवं बिजरोल गिरदावर सर्कल पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन हुआ। इन शिविरों के माध्यम से पेंशन सत्यापन, नाम शुद्धिकरण, जमाबंदी एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, रियायती एवं निःशुल्क यात्रा पास, अतिक्रमण हटाने, पशु बीमा, फॉर्मर रजिस्ट्री सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध करवाया गया। शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, विद्युत, जलदाय, परिवहन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
रविवार को इन गिरदावर सर्किल पर शिविरों का होगा आयोजन
विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत 27 सितम्बर, रविवार को जिले के बागरा, बाकरा, जालोर, गुडाबालोतान, देबावास, भंवरानी, रामा, भोरडा, जैसावास, जीवाणा, मेंगलवा, जैरण, पुनासा, चांदूर, मांडोली, जोड़वाडा, बड़गांव, रानीवाड़ा, हाड़ेचा, सुराचंद, केसुरी, धमाणा,पांचला, सांचौर गिरदावर सर्किल पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9ः30 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!