भीनमाल में महात्मा गांधी की जयंती मनाई: बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किए उनके आदर्श
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर में सादगी और श्रद्धा के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी सर्किल पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों एवं आदर्शों का स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बापू के विचार आज भी समाज को सत्य, शांति और सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
आयोजन के दौरान:
- मनोज गुप्ता (नगर पालिका अध्यक्ष)
- प्रवीण एम. दवे (भाजपा मंडल अध्यक्ष)
- रवि खन्ना (नगरपालिका अधिशासी अधिकारी)
सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
