नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एडीएम डॉ. पूजा सक्सेना ने भीनमाल रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

एडीएम डॉ. पूजा सक्सेना ने भीनमाल रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

😊 Please Share This News 😊

पेयजल, बस संचालन और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा; अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप                                                   भीनमाल-अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. पूजा सक्सेना ने गुरुवार को भीनमाल स्थित रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। एडीएम के अचानक बस स्टैंड पहुँचने से रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत मुस्तैद नज़र आए । निरीक्षण के दौरान डॉ. सक्सेना ने अधिशासी अधिकारी रवि खन्ना को साथ लेकर बस स्टैंड परिसर में यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। एडीएम ने यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था, परिसर में सुचारू यातायात प्रबंधन तथा रोडवेज बसों के समय सारणी के अनुसार नियमित संचालन के संबंध में जानकारी ली। एडीएम डॉ. पूजा सक्सेना ने बस स्टैंड भवन की स्थिति का अवलोकन करते हुए यात्रियों के बैठने व अन्य उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। इसके पश्चात उन्होंने बुकिंग प्रभारी कल्पेश कुमार जैन से बसों के रूट, संचालन समय और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछताछ की। डॉ. सक्सेना ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में साफ़-सफ़ाई और सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारू रखने तथा आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम के इस आकस्मिक दौरे के बाद बस स्टैंड स्टाफ में खासी सक्रियता देखने को मिली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!