डॉ.लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भारत सरकार के राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में विशेषज्ञ सदस्य नामित
|
😊 Please Share This News 😊
|

उदयपुर– भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में होटल एवं कैटरिंग उद्योग के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया है। पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, परिषद के बोर्ड में होटल एवं कैटरिंग उद्योग से विशेषज्ञ सदस्य को नामित किया गया है। डॉ. मेवाड़ का यह नामांकन आतिथ्य एवं होटल उद्योग के क्षेत्र में उनकी सहभागिता और अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता प्रदान करता है। पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एन.सी.एच.एम.सी.टी. होटल प्रबंधन, खाद्य एवं पेय सेवा, कैटरिंग तथा आतिथ्य क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने वाली प्रमुख संस्था है। बोर्ड में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में डॉ. मेवाड़ की सहभागिता से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा एवं प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने और युवाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहन मिलने की अपेक्षा है। डॉ. मेवाड़ का यह नामांकन राजस्थान, विशेषकर उदयपुर के लिए गौरव का विषय है।
अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत,सांस्कृतिक पहचान और विशिष्ट आतिथ्य परंपरा के लिए विश्वविख्यात उदयपुर पर्यटन एवं होटल उद्योग में विशेष स्थान रखता है साथ ही यह उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख अवसरों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
