नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का करें त्वरित निस्तारण- जिला कलक्टर – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का करें त्वरित निस्तारण- जिला कलक्टर

😊 Please Share This News 😊

जालोर 12 अक्टूबर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी औसत समय में कमी लाते हुए परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर 30 दिन से अधिक लंबित परिवादों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर ज़िला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदम्बरा परमार, सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक नवीन माथुर सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!