पंचायतीराज चुनाव के जिला परिषद सदस्यों तथा द्वितीय चरण के पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन शुरू
|
😊 Please Share This News 😊
|

प्रथम दिन जिला परिषद सदस्यों के लिए 26 व्यक्तियों द्वारा 29 नामांकन व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 56 व्यक्तियों द्वारा 62 नामांकन प्राप्त हुए
जालोर 13 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत मंगलवार को जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए जिले के विभिन्न वार्डों में 26 व्यक्तियों द्वारा 29 नामांकन पत्र जमा करवाए गए।
वहीं द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति सदस्यों के लिए आहोर पंचायत समिति में 12 व्यक्तियों द्वारा 13 नामांकन पत्र, भाद्राजून पंचायत समिति में 1 व्यक्ति द्वारा 1 नामांकन, भीनमाल पंचायत समिति में 11 व्यक्तियों द्वारा 14 नामांकन, जालोर पंचायत समिति में 6 व्यक्तियों द्वारा 7 नामांकन, सायला पंचायत समिति में 13 व्यक्तियों द्वारा 13 नामांकन, उम्मेदाबाद पंचायत समिति में 13 व्यक्तियों द्वारा 14 नामांकन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किए गए। वहीं जसवंतपुरा पंचायत समिति में पहले दिन एक भी नामाकंन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।जिले में पंचायत समिति के द्वितीय चरण के पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु कुल 56 व्यक्तियों द्वारा 62 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित
जालोर 13 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के दौरान निर्वाचन संबंधी गतिविधियों के सुचारू संचालन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, जालोर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 02973-222216 एवं 02973-222525 हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि आमजन निर्वाचन संबंधी किसी भी समस्या के लिए नियंत्रण कक्ष में सम्पर्क कर सकते है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
