नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाली पंचायत समिति की भीटवाड़ा-टीपरी में चुनावी आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां, ग्रामीणों ने लगाए संगीन आरोप – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बाली पंचायत समिति की भीटवाड़ा-टीपरी में चुनावी आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां, ग्रामीणों ने लगाए संगीन आरोप

😊 Please Share This News 😊

बाली – (कमलेशआमेटा विशेष संवाददाता) पंचायती राज चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियों के बीच पाली जिले में बाली पंचायत समिति के भीटवाड़ा-टीपरी ग्राम पंचायत में चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया। ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने सोमवार को जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र गोस्वामी को पाली आकर शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि धर्म और जाति की आड़ में भी भ्रामक प्रचार कर चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।शिकायत में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में सरपंच का चुनाव लड़ रही सुलक्षणा कंवर के पति दिलीप सिंह पुत्र गुलाब सिंह राजावत की ओर से मतदाताओं को खुलेआम स्कूटी, साइकिलें, नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और खाद्य सामग्री जैसे प्रलोभन दिए गए। इतना ही नहीं, उपहार स्वीकार नहीं करने वाले मतदाताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने इसे चुनावी आचार संहिता और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान की भावना के विपरीत बताया।शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि गांव में दिलीप सिंह की ओर से निजी स्तर पर कैमरे लगाकर ग्रामीणों और मतदाताओं पर नजर रखी जा रही है तथा बाहरी लोगों को बुलाकर उनको प्रभावित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

तालाब पर अतिक्रमण कर बहाव क्षेत्र को किया बाधित

शिकायत में गांव के प्राकृतिक तालाब पर अतिक्रमण कर बहाव क्षेत्र को बाधित करने तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के गरीब परिवारों की जमीनों पर कब्जे और पक्की दीवार बनाने के आरोप भी लगाए गए। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इन मामलों में कार्रवाई लंबित होने के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

दोषी के खिलाफ हो कार्रवाई, अयोग्य घोषित किया जाए

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रत्याशी को अयोग्य घोषित करने की मांग की। शिकायत की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक, राजस्थान निर्वाचन आयोग, जयपुर, मुख्य सचिव, राजस्थान तथा पाली जिले एवं राजस्थान मीडिया को भी भेजी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!