जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने आदर्श मतदान केंद्र का किया औचक निरीक्षण
|
😊 Please Share This News 😊
|

सांचौर 3 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे एवं जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया ने पंचायतीराज
आम चुनाव 2026 के तहत सांचौर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोलासन में निर्मित आदर्श मतदान केंद्र एवं कीलवा ग्राम पंचायत मतदान केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान दलों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का अवलोकन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।इस दौरान संबंधित पंचायत समिति क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
