प्रतिभावान सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर जीनगर युवा संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल 22 नवंबर 2026: जीनगर युवा संघर्ष समिति, भीनमाल (जिला जालोर) की जिला स्तरीय बैठक आज दिनांक 22/11/2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आगामी प्रतिभावान सम्मान समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने हेतु अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।बैठक को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष श्यामलाल बालोत ने बताया कि आगामी प्रतिभावान सम्मान समारोह की तिथि 25/12/2026 निश्चित की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि समारोह के अंतर्गत समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा, जिसके तहत:
- अव्वल आने वाले बालक एवं बालिकाओं को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
- 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
इस बैठक में समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रकाशचंद्र सोलंकी (सांचौर), अशोक कुमार सोनगरा (मोदरान), सुरेशचंद्र बायड, कानाराम सोलंकी, कमलेश कुमार, किशोर कुमार, भरत कुमार, शांतिलाल बालोत, नारायण लाल, मुकेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रकाश कुमार, प्रवीण कुमार, रमेश कुमार, जोगेंद्र बोराणा एवं जितेंद्र बोराणा शामिल रहे।
बैठक के अंत में आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों व आगामी रूपरेखा पर विचार-विमर्श के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
