नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालौर जिले में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं का हुआ निस्तारण। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालौर जिले में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं का हुआ निस्तारण।

😊 Please Share This News 😊

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं के निवारण, सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें आमजन की परिवेदनाएँ प्राप्त कर प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर अपने-अपने विभाग से संबंधित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई साथ ही विभिन्न योजनाओं से मौके पर लाभांवित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, विद्युत, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाएँ प्रस्तुत हुई जिनमें से विभिन्न परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण कर शेष परिवेदनाएँ राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज की गई।
जिलेभर में त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत उपखण्ड अधिकारी रानीवाड़ा कुसुमलता चौहान द्वारा आजोदर ग्राम पंचायत, सांचौर उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह द्वारा हाडेचा में, प्रशिक्षु आर.ए.एस. रवि गोयल व जालोर विकास अधिकारी सांवलाराम द्वारा भागली सिंधलान, सांचौर तहसीलदार रामस्वरूप जौहर द्वारा बावरला, जसवंतपुरा तहसीलदार मोहनलाल सियोल द्वारा भरूडी, सायला तहसीलदार द्वारा सायला, रानीवाड़ा तहसीदार रामलाल द्वारा रामपुरा व बडगांव, भीनमाल तहसीलदार रामसिंह राव द्वारा दांतीवास व पुनासा, चितलवाना तहसीलदार द्वारा डावल व सांगवाड़ा, विकास अधिकारी सायला मनमोहन मीणा द्वारा चौराऊ में आयोजित ग्राम स्तरीय जनसुनवाई का पर्यवेक्षण कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनका समाधान किया गया। जनसुनवाई उपरान्त उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों द्वारा विभिन्न ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर पहुँच व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यूरिया व डीएपी बैग्स की वितरण व्यवस्था देखी।
रानीवाड़ा एसडीएम ने परित्यक्ता प्रमाण पत्र देकर पेंशन की समस्या का किया समाधान
———————————————–
आजोदर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान रानीवाड़ा उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने परिवादी जैनब आबिद हुसैन द्वारा स्वयं व अपने 2 बच्चों को पेंशन नहीं मिलने की परिवेदना पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग के कार्मिकों को निर्देश देकर मौके पर ही प्रकरण की जांच करवाई जाकर परिवादी को परित्यक्ता प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा ई-मित्र के माध्यम से पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाया गया जिससे अब हर माह राज्य सरकार की ओर से परिवादी जैनब आबिद हुसैन को 2500 रूपये पेंशन मिलेगी। परिवादी ने पेंशन के लिए राज्य सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!