नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तरमहाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जवाहरराम चौधरी उपखण्ड अधिकारी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उपखण्ड अधिकारी चौधरी ने कहा कि मतदाता का लोकतंत्र में क्या महत्त्व हैं । मतदाता की योग्यता, सरकार द्वारा मतदाता को मतदान सूची में नाम जोड़ने की विविध बाते विस्तार पूर्वक बतायी गई। इसके साथ गत पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा इस कार्यक्रम में हुए परिवर्तनों जिसमें फार्म, आयु, वी.एच.ए. आदि की बाते बतायी गई। किसी प्रकार की असुविधा पर समाधान की विविध जानकारी साझा की गई।

बी.एल.ओ शंकरलाल गहलोत ने उपस्थित समस्त युवा विद्यार्थियों को वोटर हेल्प ऐप की विस्तारपूर्वक जानकारी तथा बी.एल.ओ द्वारा संचालित गरुड़ा एप की जानकारी दी गई। उक्त वी.एच.ए. प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर, इसे खोल कर, राज्य, जिला, तहसील व भाग खोलने के बाद फार्म ऑपन में जाकर अपना नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन, स्थानांतरण आदि का आवेदन कर सकते हैं। जो नियत समय सीमा में सत्यापन उपरांत नाम के आवेदक का काम हो जाएगा। इस प्रकार गहलोत ने ऑनलाईन कार्यक्रम की जानकारी दी।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में ओमपुरी व्याख्याता ने लोकतन्त्र व मतदाता की स्थिति की संक्षिप्त बात बतायी इसके उपरान्त ओमपुरी ने सबका धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में सुरेश बिश्नोई, लक्ष्मणसिंह, एन.सी.सी. प्रभारी कोमल कत्याल, प्राचार्य श्रीमती शिप्रारानी, राहुल आदि के साथ-साथ महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!