नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जोगेंद्रसिंह राजपुरोहित ने जिला कार्य समिति में केन्द्र सरकार की बताई उपलब्धियां । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जोगेंद्रसिंह राजपुरोहित ने जिला कार्य समिति में केन्द्र सरकार की बताई उपलब्धियां ।

😊 Please Share This News 😊

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति का आयोजन रानीवाड़ा विधानसभा के सिलासन गांव में हुआ। जिला कार्यसमिति प्रदेश सोशल मीड़िया संयोजक डॉ. जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित सिलोर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की अध्यक्षता में आयोजन हुआ।  कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों द्वारा मां भारती की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम सत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि यह जिला कार्यसमिति वृहद जिला कार्यसमिति हैं । जिसमें कई बड़े बड़े प्रस्तावों के साथ राजस्थान सरकार की नाकामियों के विरुद्ध चलाये जाने वाले जन आक्रोश आंदोलन की रूपरेखा रखी जायेगी। उन्होंने अपने संबोधन में सक्रिय बूथ समितियों के कार्यों की समीक्षा कर बताया की सक्रिय बूथ समिति निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग राष्ट्रीय कार्यालय से की जा रही हैं। उन्होंने जिला  भाजपा द्वारा किये गए सड़क, किसानों के अधिकारों एवं बिजली पानी के लिए संघर्ष पर संक्षिप्त वर्णन दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीड़िया संयोजक डॉ. जोगेन्द्रसिंह सिलोर ने राजस्थान सरकार को घेरते हुए बताया कि आजादी के 70 वर्षों के बाद भाजपा की केंद्र सरकार के नेतृत्व में पक्के घर, शौचालय, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत याेजना, कोरोना महामारी से लड़ाई में भारत सरकार के प्रबंधन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कई जन हितकारी योजनाओं पर वर्णन किया एवं राजस्थान सरकार को विभिन्न विषयो पर घेरा।

इस दौरान राजस्थान सरकार के विरुद्ध राजनैतिक प्रस्ताव पास करके किया और राजस्थान में बेलगाम अपराध, बेरोजगारी, पेपरलीक, क्षतिग्रस्त सड़कें सहित महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे विभिन्न विषयों को प्रस्ताव में जोड़कर सरकारी की नाकामियों को गिनाया।

इस दौरान प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक डॉ. जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित सिलोर, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, सांसद देवजी पटेल, विधायक जोगेश्वर गर्ग, जिला प्रमुख राजेश राणा, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, दानाराम चौधरी, प्रधान ढोमीदेवी राजपुरोहित, ऊकसिंह परमार, ईश्वरसिंह थुम्बा, भेरुदान चारण, मनजीराम चौधरी, ठाकराराम मेघवाल, प्रकाश छाजेड़, हरीश राणावत, पुखराज राजपुरोहित, प्रवीण माली, डाॅ. मंजू मेघवाल, पवनी मेघवाल, डॉ. शीला बिश्नोई, जितेन्द्र सरगरा, महेन्द्र मुणोत, मुकेश राजपुरोहित, भावेश सोनी, चंद्रकांत सुंदेशा, गजेंद्रसिंह सिसोदिया, ओबाराम देवासी, रमेशकुमार राणा, मिश्रीमल मेघवाल, जसराज राजपुरोहित, मीरादेवी देवासी, हिम्मताराम गर्ग, रिड़मलसिंह डाभी, दौलतसिंह कलापुरा, अमृतलाल चौधरी, तुलसाराम मांजू, गंगाराम माली, पीराराम गोरसिया, रमेश रावल, महेंद्र सोलंकी, टीकमसिंह राणावत, पुरन्दर व्यास, अर्जुनसिंह सरवाना, रामगोपाल बुड़िया, डूंगराराम जाट, जैसाराम भील, सुरेश सोलंकी, उदयसिंह दादाल, नैनमल लखारा, मांगीलाल राव, शैतानसिंह राजपुरोहित, अमृत देवासी, मोतीराम चौधरी, हीराराम पुरोहित, छोगाराम बिश्नोई, विरदसिंह पांथेडी, हरचन्द पुरोहित पालड़ी, जबराराम राणा, जगदीश राजपुरोहित, देवाराम सुथार, महेन्द्र सोलंकी, चौथाराम कोली, लालाराम माली, नरिंगराम पटेल, शैतानसिंह भूतेल, मोबतसिंह गुंदाऊ, प्रवीण दवे, जामताराम चौधरी, चुन्नीलाल खेजड़ियाली, ललित महावर, शंकर भादरु, मफरीदेवी, ललीत राजपुरोहित, प्रकाश जांगु, दिनेश भाटी, प्रकाश सेन आजोदर, रमेश मेघवाल, इन्द्र गर्ग, गोविंद रावल, देवीसिंह चौहान, देवेंद्रसिंह जाविया, मनोहर राणा, प्रताप पुरोहित दाता, इन्द्रसिंह राणावत, भाखराराम विश्नोई दाता, रमेश सोनी पुनासा, भीमसिंह ध्वेचा, भेराराम पुरोहित, मोहन प्रजापत, रमेश गोस्वामी, गजेंद्रसिंह कारोला, पुखराज चौधरी बगोटी, अदाराम लुकड़ा, कैलास विश्नोई, खंगारसिंह, रगाराम देवासी, भगवानसिंह जोधा, रिड़मल डांगी, भूपाराम पुरोहित, संजय बोराणा, सोहनलाल खत्री, मोडाराम बुनकर, हंजारीमल प्रजापत, भवानी शर्मा, दिनेश बारौठ, भूपाराम पुरोहित, पहाड़सिंह राव बोरली, दिलीप सोलंकी, पेपसिंह चांदूर, सोनाराम चौधरी, पुष्कान्त मेघवाल, भरतसिंह राव, माधाराम राणा, सुरेश वैष्णव, हीरालाल परिहार, बलवंत राणा, तगाराम जीनगर, गणपत पुरोहित पालड़ी, राजेन्द्रसिंह तालियाना, किशन प्रजापत, सोमदान चारण, नरिंगाराम चौधरी, लक्ष्मीचंद जीनगर, तेजपालसिंह अगड़ावा, पांचाराम प्रजापत, मदनसिंह राव, परबतसिंह भाडू, भंवरलाल बिश्नोई, महादेवाराम चौधरी, रमेश गर्ग, भगवानसिंह सेकला, जयपालसिंह चारण, श्रवण जीनगर, भोमाराम देवासी, अर्जुन माली, डालूराम मेघवाल, अर्जुनसिंह किलवा, रामसिंह पचोटा, विजयपाल डाबी, मूलसिंह चंपावत, सुरेश वोहरा, नरपतसिंह लोल, प्रवीण परिहार, दिनेश गर्ग, सवाईसिंह सांकरणा, मुकेश राजपुरोहित बावतरा,  मांगीलाल पुरोहित, विक्रम जैन, दीपक मेघवाल, सुरेश माहेश्वरी, जगदीश वैष्णव सहित मंडल महामंत्री, मोर्चा जिला पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, नगर पालिका, परिषद पार्षदगण सहित सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!