निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 600 मरीजों की जांच की गई।
|
😊 Please Share This News 😊
|

लायंस क्लब के तत्वाधान में आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई हॉस्पिटल, ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र एवं जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से व लॉयन विजयकुमार मोदी के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सचिव लॉयन अमन देवेंद्र मेहता ने बताया कि विजयकुमार मोदी ने अपने माता-पिता की 67 वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में यह शिविर आयोजित किया । जिसमें 600 से अधिक मरीजों ने अपने नेत्र की जांच करवाई एवं 144 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन करवाएं जायेंगे। वही जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे भी वितरण किए गए।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब सेवा के क्षेत्र में सदैव तत्पर रहता है । विशेष रुप से नेत्र शिविर, रक्तदान शिविर आदि सेवा कार्य में लायंस क्लब का कार्य अनुकरणीय है। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस मौके क्लब अध्यक्ष लाइन विजयराज मोदी, अध्यक्ष साइट फर्स्ट लाइन कालूराज मेहता, सूरजमल मोदी, लॉयन दीपेश सिद्धावत, लॉयन पवन पेड़ीवाल, लॉयन किशनलाल माहेश्वरी, लॉयन राजेंद्र जैन, लॉयन रमेश गोरा, लायन प्रवीण अग्रवाल, लायन लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, लॉयन धर्मेंद्र संकलेचा, लॉयन आनंद खत्री, लायन रमेश जैन, लायन श्रीकांत सोलंकी, लॉयन रमेश फोफलिया, लॉयन मुकेश मोदी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
