अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान का रक्त दान शिविर मंगलवार को।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान की ओर से बीस दिसम्बर को आयोजित रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।इसकी तैयारी को लेकर रविवार को स्थानीय नेहरू पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में रक्त दान शिविर को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी की समीक्षा की गई । उन्हें अपने कार्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की सलाह दी गई । रक्त दान शिविर के अवसर पर सभी रक्तदाताओं को आमंत्रित करने, मेहमानों से सम्पर्क करने एवं रक्त दान शिविर स्थल पर व्यवस्था करने के लिए सभी को कहा गया । बैठक में कैलाश जैन ने बताया कि रक्तदाताओं के लिए पांच लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना की पालिसी बना कर निशुल्क दी जायेगी तथा दस भाग्यशाली रक्तदाताओं को चांदी के सिक्के लोटरी से उपहार में दिये जायेंगे ।
इस अवसर पर माणकमल भंडारी, कैलाशकुमार जैन, दिनेश भाटी, दिनेश रांगी, कृष्णकुमार विश्नोई, यशवन्त व्यास, मुकेश भट्ट, मुकेश सोलंकी, अर्जुनकुमार बोस, मदन रांगी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
