अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 29 युनिट का हुआ योगदान ,दस रक्त वीरों को किया चांदी के सिक्कों से सम्मानित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान की ओर से मंगलवार को स्थानीय राजकीय अस्पताल में उप खंड अधिकारी जवाहरलाल चौधरी, राजकीय अस्पताल प्रभारी डाॅ. एम. एम. जागिंड, ब्लोक चिकित्सा प्रभारी डाॅ. दिनेश जांभाणी, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी एवं संस्थान के अध्यक्ष कैलाश जैन की सानिध्यता में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । रक्त दान शिविर में 29 यूनिट रक्तदान किया गया । जिसमें रक्त दाताओं ने बढ चढ कर भाग लिया । इस शिविर में शहर सहित पूरे जिले के विभिन्न स्थानों से लोगों ने भाग लिया । सिरोही जिले के अलावा पाली एवं अहमदाबाद से भी रक्त वीरों ने यहां पहुंच कर रक्त दान किया ।
शिविर के शुभारंभ पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप खंड अधिकारी जवाहरलाल चौधरी ने रक्त दान शिविर के आयोजन के लिए संस्थान के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ऐसे कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय राजकीय अस्पताल प्रभारी डाॅ. एम. एम. जागिंड ने कहा कि रक्त देने से किसी की जान बचा सकते हैं ।
यह पुण्य का कार्य है । रक्त किसी भी रूप में बनाया नहीं जा सकता है । इसलिए रक्तदाता महान हैं । समारोह की अध्यक्षता करते हुए ब्लोक चिकित्सा प्रभारी डाॅ. दिनेश जंभाणी ने स्थानीय राजकीय अस्पताल में रक्त दान शिविर का आयोजन करने के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुनहरा अवसर है,
जो ज़रूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा । नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी ने समारोह का संचालन करते हुए संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया ।
भंडारी ने रक्त दान शिविर के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में प्रेरणा देते हैं ।
आर. डी. फाउण्डेशन के गजेन्द्रसिंह कारौला ने रक्तदान की जागरुकता व जानकारी जन जन तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने को कहा । 
रक्त दान शिविर के लिए जालोर से आये डाॅ. जगदीशकुमार, रमेशकुमार चितारा, राजेशकुमार, चिरंजीलाल व्यास, अमित श्रीमाली, भरतकुमार, सुरेशकुमार मीणा, गोपीलाल विश्नोई का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
इनको भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका होसला बढ़ाया गया ।रक्त दान शिविर में संस्थान के अध्यक्ष कैलाश जैन की सुपुत्री सोनल जैन के जन्मदिन पर पांच रक्तदाताओं
को एवं भादरडा निवासी अर्जुनकुमार बोस के पुत्र सम्राट बोस के जन्मदिन के उपलक्ष्य पांच रक्तदाताओं को कुल दस भाग्यशाली रक्तदाताओं को चांदी के सिक्के लोटरी से उपहार में दिये गये ।
सभी अतिथि, भामाशाह, रक्तदाताओं एवं संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।
रक्तदान शिविर में नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान के अध्यक्ष कैलाश जैन,
दिनेश भाटी, ललित होण्डा, मुकेशकुमार सोलंकी, एडवोकेट दिनेश हेगड़े, दिनेश रांगी, कृष्णकुमार विश्नोई, जगदीश जीनगर, बुद्धाराम
विश्नोई, यशवन्त व्यास, मनोज सैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
