नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2022 में भारत विकास के हर क्षेत्र में रहा अव्वल – मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

2022 में भारत विकास के हर क्षेत्र में रहा अव्वल – मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

😊 Please Share This News 😊

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व में सांचौर विधानसभा क्षेत्र के झाब मंडल के देवड़ा ग्राम में भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के उपलक्ष में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न स्व श्री अटलबिहारी वाजपेई जी को पुष्प अर्पित किए गए।उसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

मन की बात में मोदी जी ने कहा 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा। इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किये और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ़्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया।
मन की बात में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद किया। पीएम ने कहा, आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी जी का जन्मदिन भी है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। उन्‍होंने बताया, मुझे कोलकाता से आस्था जी का एक पत्र मिला है। इस पत्र में उन्होंने हाल की अपनी दिल्ली यात्रा का जिक्र किया है।

पीएम ने कहा कि हमारी परंपरा और संस्कृति का मां गंगा से अटूट नाता है। ये और भी खुशी की बात है कि पूरे विश्व के 160 ऐसे इनीशिएटिव में ‘नमामि गंगे’ को यह सम्मान मिला है।
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, कुछ दिन पहले ही मैं वर्ल्‍ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए गोवा में था। इसमें 40 से ज्यादा देशों के डेलिगेट्स शामिल हुए और यहां 550 से अधिक साइंटिफिक पेपर्स प्रजेंट किए गए। भारत सहित दुनियाभर की करीब 215 कंपनियों ने यहां एग्जिबिशन में अपने प्रोडक्‍टस को डिस्‍प्‍ले किया। चार दिनों तक चले इस एक्‍सपो में एक लाख से भी अधिक लोगों ने आयुर्वेद से जुड़े अपने एक्‍सपीरियंस को एंजॉय किया। आयुर्वेद कांग्रेस में भी मैंने दुनिया भर से जुटे आयुर्वेद एक्‍सपर्ट्स के सामने एविडेंस बेस्‍ड रिसर्च का आग्रह दोहराया। जिस तरह कोरोना वैश्विक महामारी के इस समय में योग और आयुर्वेद की शक्ति को हम सभी देख रहे हैं, उसमें इनसे जुड़ी एविडेंस बेस्‍ड रिसर्च बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।

प्रधानमंत्री ने जलज आजीविका मॉडल की चर्चा की, उन्होंने कहा कि यह मॉडल बायोडायवर्सिटी को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है. हिल्सा मछली, गंगा डॉल्फिन और कछुओं की विभिन्न प्रजातियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
मन की बात कार्यक्रम से पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने स्व.श्री अटलबिहारी वाजपेई के जीवनी के बारे में विस्तृत बात रखी।
राव ने बताया की प्रदेश में चल रही जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचे वहा से हजारों की संख्या में वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है । लोगो मिसकॉल के जरिए यात्रा को समर्थन दे रहे है ।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जिला मंत्री डॉ शीला बिश्नोई आशाराम पुरोहित देवड़ा, जनकसिंह झाब, डुगराराम पुरोहित, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, झाब मंडल उपाध्यक्ष दानसिंह राजपुरोहित खिरोड़ी, नगाराम राजपुरोहित, लुंबाराम चौधरी खिरोड़ी, झाब सरपंच फूल कंवर देवड़ा, उप सरपंच संतोष देवी पुरोहित झाब, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू कंवर, झाब भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पारस सोनी झाब, अरणाय महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देसु देवी गोस्वामी, मानसिंह निंबाऊ, झाब महिला मोर्चा मंडल महामंत्री रमिला देवी राजपुरोहित खिरोड़ी, तारीदेवी सुआदेवी, मंजु देवी, सविता देवी वैष्णव झाब, होतीराम, प्रभुराम चौधरी, राजपुरोहित महेंद्रसिंह, फोजाराम, मसराराम, पुनाराम राजपुरोहित, सर्जनसिंह झाब, हरिसिंह राव, जालाराम गर्ग, टिकमाराम जाट, खेराज जाट, रणछोड़सिंह राव, उदाराम चौधरी, बाबुराम पुरोहित, जोधाराम चौधरी, राणाराम चौधरी, नरपतसिंह राव, भगाराम भील एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!