केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे आज, सायला(जालौर) में जन आक्रोश आम सभा को करेंगे संबोधित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि प्रदेश में चल रही जन आक्रोश यात्रा के तहत जन आक्रोश महासभा के तहत भारतीय जनता पार्टी विधानसभा की जन आक्रोश आमसभा को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत एवं सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री शेखावत रविवार को दोपहर एक बजे स्टेडियम ग्राउंड सायला में भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश आमसभा में मुख्य वक्ता रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भावेश सोनी ने बताया कि जनसभा में गजेंद्रसिंह शेखावत, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, भाजपा संगठन जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, सांसद देवजी पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, विधायक जोगेश्वर गर्ग, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, विधायक पूराराम चौधरी, जिला प्रमुख राजेश राणा, नगर परिषद सभापति गोविंद टांक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी, प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, प्रधान ढोमीदेवी पुरोहित, उप जिला प्रमुख पेपी देवी चौधरी, उप प्रधान उगमकंवर, उप प्रधान अनुराधाकंवर, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष,
मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चा के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, नगरपालिका पार्षद एवं शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
