नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दवे ने जनता व बैंक सेवा कार्य में सेतु बन उपलब्धि प्राप्त की :  राजपुरोहित । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

दवे ने जनता व बैंक सेवा कार्य में सेतु बन उपलब्धि प्राप्त की :  राजपुरोहित ।

😊 Please Share This News 😊

स्थानीय सूर्य मंदिर के पास होटल खेतावत परिसर हॉल में विप्र फाउंडेशन द्वारा सतीश दवे का सेवानिवृति समारोह रखा गया ।समारोह में बह्मचारी तीर्थानंद महाराज खांडा देवल आश्रम एवं विकास अधिकारी तुलसाराम राजपुरोहित की पावन उपस्थिति में सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर विश्व कल्याण की कामना की गई l कार्यक्रम की अध्यक्षता शेखर व्यास अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज, अशोक टाइगर संरक्षक विप्र फाउंडेशन सिरोही, डाॅ. घनश्याम व्यास, जोगाराम राजपुरोहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन जालोर, ललित दवे राजा जिला प्रवक्ता, महिला विंग की पावन उपस्थिति सहित समस्त विप्र फाउंडेशन के नेतृत्व में स्वागत रखा गया l  सर्व ब्राह्मण समाज विप्र फाउंडेशन कार्यक्रम में विकास अधिकारी तुलसाराम राजपुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार के विविध जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित योग्य व्यक्तियों के प्रति जोड़कर सफल कटिबद्ध एक अनुकारणीय सेवा रही है l विप्र समाज द्वारा स्वागत समारोह में सतीश दवे के सेवानिवृति सम्मान कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री डॉ घनश्याम व्यास ने उपस्थित कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत व विप्र गौरव अलंकार समरोह के पत्रक प्रदान किया गया l जोगाराम राजपुरोहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन ने कहा कि सरकार द्वारा आवश्यक जरूरत मंदों के साथ सरकार व जनता के बीच सेतु का कार्य कर कल्याण कारी योजनाओं को क्रियान्वित करने से हम सभी सेवा कार्मिकों के लिए प्रेरक संदेश है । विप्र फाउंडेशन के सिरोही जिला प्रभारी अशोक टाइगर ने गौरवमयी सेवा पर कहा कि विषम परिस्थितियों में ग्रामीण बैंक के प्रति आमजन में दवे जैसे परिश्रमी, मेहनती कार्यकर्ता की ही मेहनत रही हैं।

समारोह में शेखर व्यास अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज, दिनेशकुमार दवे प्रदेश महामंत्री, अरविन्द पुरोहित प्रदेश सचिव, जगदीशकुमार, सुरेन्द्र त्रिवेदी, कन्हैयालाल शर्मा, माधाराम पुरोहित, किशोरसिंह राजपुरोहित, हनुमानसिंह बिट्ठु, राजेंद्र दवे, जीवन पुरोहित, नरोतमलाल दवे, नरोत्तमलाल त्रिवेदी, समाज सेवी श्रवणसिंह राठौड़, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, मोहनसिंह सिसोदिया, प्रेमाराम बंजारा सहित कई कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!