पोष सुदी पूर्णिमा के अवसर पर प्रभु एवं गुरु भक्ति का उठाया आनन्द ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल / बैगलूरू । राजेन्द्र पूनम ग्रुप के सदस्यों ने पोष सुदी पूर्णिमा के अवसर पर आदाणी तीर्थ यात्रा का लाभ लिया । ग्रुप के सदस्य जुगराज भडारी ने बताया कि बैगलूरू से भक्त गण पोष सुदी पूर्णिमा को पेद् दतुम्बलम् तीर्थ यात्रा पर गये । वहां पर तीर्थंकर पार्श्वमणि पार्श्वनाथ की दिन भर सेवा पूजा की । इस यात्रा के आयोजन का लाभ भी सामुहिक रूप से लिया जाता है । वहां पर सभी लोगों ने प्रभु भक्ति का आनंद उठाया । राजेंद्र पूनम ग्रुप को पूरे पांच साल हो गये हैं, इस दौरान नये नये भक्तों का जुडाव हो रहा है । जिसमें युवा, जवान, महिला एवं वरिष्ठ नागरिक भी सम्मिलित थे । इन पांच सालों में अनेक नये सदस्य बन कर भक्त गण दर्शनार्थ को आने शुरू हो गये हैं । कुछ पुराने सदस्य जो भगवान को प्यारे हो गये हैं, उनकी स्मृति ही शेष रह गयी है । यात्रा के दौरान उनका स्मरण सदैव अखरता रहता है ।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर जेठमल नागोत्रा सोलंकी, शेषमल भंडारी, रमेश बालर, हुकमीचद कांकरीया, दलीचन्द, विक्रम, पुखराज, खीमचद, दिनेश, पृथ्वीराज, राजु सवाणी, रमेश सोलकी, कुमारपाल, हीराचद, हेमत, किशोर, जितेन्दर, हितेष, कानव, तकस, बाबुलाल, चंपालाल, रविन्दर, सीमाबेन, जशोदाबेन, अलकाबेन, कान्ताबेन, संतोषबेन, विमलाबेन, सुशीलाबेन, दाईबेन, सुखीबेन, नारगीबेन, निशा, नीता सहित कई सुश्रावक एवं सुश्राविका उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
