सालासर बालाजी(भीनमाल) मंदिर का प्रथम पाटोत्सव सुंदरकांड के साथ सुसंपन्न ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।स्थानीय जसवंतपुरा रोड हातम ताई जोड़ के निकट सुरम्य वातावरण से आच्छादित सालासर बालाजी मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष गोपालचंद ने बताया कि देवनगरी, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक नगरी श्रीमाल के सुरम्य स्थली मनोकामना सिद्ध सालासर बालाजी मंदिर परिसर जसवंतपुरा रोड में प्रथम वार्षिकोत्सव (पाटोत्सव) के सुअवसर पर शहर सहित समस्त 36 कौम के धर्म प्रेमी बंधु, मातृ शक्ति, बाल गोपाल समारोह में सम्मिलित हुए । सुबह सूर्य की प्रथम रश्मि को गौ दुग्ध से अर्घ्य देकर शंख नाद कर मंगला चरण के साथ डाॅ घनश्याम व्यास के नेतृत्व व शास्त्री आशीष चौबीसा मय विप्र वरों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्वकल्याण मेधावृद्धि महायज्ञ व अमर ध्वजा रोहण शुभ मुहूर्त में किया गया ।
हवन महा पूजा बुधवार को सुबह 8 बजे से, मंदिर ध्वजा रोहण सुबह 11 बजे, सुंदर काण्ड पाठ का भव्य आयोजन एडवोकेट सुरेश बोहरा के निर्देशन में संगीत मय ढंग से विशेष भजन कीर्तन के साथ किया गया। दिन में सवा मणि की भोजन प्रसादी का समस्त आगंतुक आत्मीय बंधुओं के साथ अन्नपूर्णा भगवती की स्तुति के साथ किया गया । शाम को दिव्य महाआरती का आयोजन सायं गौधुलिक वेला किया गया ।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस हेतु कार्यक्रम में विशेष आग्रह के साथ सभी कार्यकर्ता बंधु मनोकामना सिद्ध सालासर बालाजी का प्रथम वार्षिकोत्सव आयोजन में उपस्थित होकर बालाजी का शुभाशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस अवसर पर नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, पत्रकार मुकेश सोलंकी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी, संदीप देसाई, बी के गीता बहिन,प्रभूराम बालोत, मनोहरमल, जुगराज बालोत, किशोर माली, राजमल परमार, डॉ. अक्षय बोहरा, डाॅ. जी आर घेवा, डाॅ. घनश्याम व्यास, मीठालाल जांगिड़, चंपालाल जीनगर, पुखराज, नेममल जीनगर, नाथूराम, नरपत जीनगर सहित जन प्रतिनिधि गण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं आम जन उपस्थित रहें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
