नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निलकंठ महादेव मंदिर (भीनमाल)प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ पर शहर में निकली कलशयात्रा,रुद्राक्ष के 50 हजार पौधों का होगा वितरण । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

निलकंठ महादेव मंदिर (भीनमाल)प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ पर शहर में निकली कलशयात्रा,रुद्राक्ष के 50 हजार पौधों का होगा वितरण ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। शहर के जुंजाणी रोड़ पर नवनिर्मित नीलकंठ महादेव मंदिर की 11 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ मंगलवार को शोभायात्रा के साथ हुआ । शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए शोभा यात्रा मंदिर परिसर में पहुंची । शोभा यात्रा के दौरान कई तरह की आकर्षक झांकियां थी और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी ।  जगह जगह पुष्प वर्षा हुई जिसमें वाराह फाउंडेशन, विप्र फाउंडेशन सहित व्यापारियों द्वारा की गई।शोभायात्रा मुख्य मार्गो से होकर नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में पहुंच कर विसर्जित हुई ।  प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है । महोत्सव को लेकर शहर आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा है । पुरे शहर को रोशनी से सजाया गया है। कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्मा व महामंडलेश्वर सहित राजनीतिज्ञ शिरकत करेंगे । मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 27 जनवरी को होगी  । इसी प्रकार 18 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व दोपहर को 12.30 बजे से मुरलीधर महाराज द्वारा राम कथा का शुभारंभ होगा । जो 26 जनवरी तक चलेगी । भक्ति संध्या की श्रृंखला में 18 जनवरी को गायकार प्रकाश माली, 20 जनवरी को गायकार कीर्तिदान गढ़वी, 21 जनवरी को गीताबेन रबारी व छोटुसिह रावणा, 23 जनवरी को मनोज एण्ड रिया पार्टी दिल्ली, 24 जनवरी को हंसराज रधुवंशी भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देगें । 27 जनवरी को यज्ञ पूर्णाहुति 9 बजे, महाप्रसादी व संतो का समागम का कार्यक्रम होगा । प्रतिष्ठा महोत्सव में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज सहित क्षेत्र के आसपास के साधु संतों का सानिध्य रहेगा । इस महोत्सव को लेकर 27 जनवरी को व्यापार संघ द्वारा शहर के बाजार बंद रखने का भी निर्णय लिया गया है ।  माघ चौक पर कलश यात्रा के स्वागत पर व्यापार संघ के तत्वावधान में पुष्प वर्षा की गई एवं ठंडाई की व्यवस्था रखी गई । प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजक परिवार की ओर से 50  हजार रुद्राक्ष पौधे मंगवाए गए हैं । रुद्राक्ष का अतिथियों के हाथो से पौधारोपण किया जाएगा । प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे वाले सभी लोगों को रुद्राक्ष के पौधे का वितरण किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!