नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान की धरती वीरों और दानदाताओं की : धामी  – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान की धरती वीरों और दानदाताओं की : धामी 

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी व केंद्रीय मंत्री शेखावत ने शिरकत की स्थानीय जुंजाणी मार्ग पर स्थित नीलकंठ महादेव की 11 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत  विशेष विमान से यहां पर पहुंचे ।  यहां पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला से स्वागत-अभिनंदन किया गया । इसके बाद महाकवि माघ के दर्शन किए ।  शहर के मुख्य बाजार में स्थित भगवान वाराह श्याम के दर्शन वंदन कर आरती का लाभ लिया । इसके पश्चात नीलकंठ महादेव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में पांडाल पर राम कथा आयोजित कर रहे मुरलीधर महाराज के वहां कथा स्थल पर पहुंचे । जहां प्रेमसिंह राव, खुशवंतसिंह राव, जगदेवसिंह राव के द्वारा साफा, माला, शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की धरती वीरों व दानदाताओं की है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में साधु संत भी आये । उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया ।          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने चर्चा की व लोगों से रूबरू करवाया । आज के कार्यक्रम के दौरान आचार्य बालकृष्ण महाराज ( योगपीठ पतंजलि हरिद्वार ) ने भी शिरकत की । भामाशाह राव परिवार ने की अनेक घोषणा   नीलकंठ महादेव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में आयोजन कर्ता मफतसिंह राव परिवार ने कई घोषणा की । जिसमें जोशी मठ में आई आपदा में सहायता के तौर पर एक करोड़ ग्यारह लाख रूपयो की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई ।  शहर में ग्यारह हजार लीटर गंगाजल वितरण के साथ साथ एक हजार लोगों को कम्बल भी वितरित किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!