राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धनवाड़ा में गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

धनवाडा विद्यालय में घूम घाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,भामाशाहों ने दिया शाला विकास में योगदान । विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक गोपालचंद जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख राजेश गोयल, विशिष्ट अतिथि प्रधान किरण भारतीय, रमेश राजपुरोहित रोपसी, एसएमसी अध्यक्ष वागाराम राजपुरोहित उपस्थित रहे। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों व अतिथियों का सम्मान भामाशाह जोगाराम देवासी, हसन राजपुरोहित, जामताराम लोहार तथा हरिसिंह उमट द्वारा किया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा शानदार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। ग्रामीण जनों ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन भरतकुमार व जबराराम द्वारा किया गया।
जिला प्रमुख राजेश गोयल व प्रधान किरण भारतीय द्वारा उद्बोधन देते हुए भामाशाह, पूर्व विद्यार्थियों व ग्राम वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला प्रमुख द्वारा विद्यालय में दो कमरों के निर्माण हेतु अनुमानित लागत 10 लाख रुपए भेंट करने की घोषणा की । साथ ही प्रधान द्वारा एक शेड जिसकी अनुमानित लागत 5 लाख व ग्यारह लाख रुपए विद्यालय में विकास के लिए भेंट करने की घोषणा की । विद्यालय के समस्त कार्मिकों द्वारा 11 हजार – 11 हजार कुल एक लाख दस हजार रूपये विद्यालय विकास में भेंट किए गए।
जिसमें गोपालचंद, तारा मीना, डायालाल, भरतकुमार, जबराराम, नरेश राजावत, आकांक्षा गुप्ता, निधि जैन, मोनिका जैन, व पालू बिश्नोई द्वारा सहयोग किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों द्वारा 1,88,611 रूपये की राशि विद्यालय विकास के लिए भेंट की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
