सनातन संस्कृति जागरण संघ ने किया हरिजन बस्ती में यज्ञ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।वैदिक रीति से आयोजित यज्ञ में उमड़ा जन समुह ,बड़ी संख्या में लोगों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प। जातिगत भेदभाव समाप्त करने हेतु सनातन संस्कृति जागरण संघ ने वाल्मीकि हरिजन बस्ती में यज्ञ का आयोजन किया ।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि महान सनातन वैदिक समाज में व्याप्त जातिवाद, जातिगत भेदभाव, व्यसन, धर्म से भटकाव, संस्कारों में आती गिरावट एवं कुरीतियों व कुसंस्कारों को समाप्त कर प्रेम पूर्ण भ्रातृत्व भाव से युक्त, समरस, सरस, एकरूप एवं संगठित सनातन वैदिक समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने अपने यज्ञ अभियान की अगली कडी में 15 वां यज्ञ, बादल वाल्मीकि पुत्र आईदान वाल्मीकि के घर पर यज्ञ का आयोजन किया । सनातन संस्कृति जागरण संघ के सचिव ओमप्रकाश बिश्नोई सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विभाग ने बताया कि यज्ञ का आयोजन बादल वाल्मीकि पुत्र आईदान वाल्मीकि के घर आंगन के प्रांगण में किया गया ।
जिसमें मुख्य यजमान बादल वाल्मीकी की माता बनी । इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के दर्जनों बन्धु और मातृ शक्ति तथा सर्व जाति बंधुओं ने यज्ञ में भाग लेकर सामुहिक वैदिक रीति रिवाज से आहुतियां दी । उन्होंने बताया कि वेदमंत्रों के उच्चारण पर स्वाहा के साथ लगती यज्ञाहुति से वातावरण में एक अलौकिक आभा फैल गई। यज्ञ और उसकी महता के बारे में यजमान परिवार और आंगातुको से अपने तन और मन तथा आसपास अपने घर में साफ़ सफाई और पवित्रता रखने हेतु प्रोत्साहित किया। जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर पुरातन वैज्ञानिक सनातन धर्म की और लौटने और संगठित होने व प्रत्येक समाज में शिक्षा की अलख जगाने तथा मांस मदिरा इत्यादि व्यसनों से मुक्त समाज निर्माण पर जोर दिया।
संगठन के सदस्य अर्जुन जीनगर ने बताया कि सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य गण इस अवसर पर यज्ञ में उपस्थित रहे । जिनमें उनके स्वयं के अलावा सतीश दुआ, नंदकिशोर वैष्णव, शंकरलाल सोलंकी प्रिंसिपल हाई स्कूल कावतरा, प्रभुराम जीनगर, ओमप्रकाश बिश्नोई, सांवलसिंह राव, गजाराम मेघवाल, प्रेम चौहान, साँकलाराम सेन, राजूसिंह माली, नरिंगाराम पटेल, शंकरलाल गहलोत, वचनसिंह राव, शंकरलाल गर्ग, मनोहर सुखाड़िया, शंकरलाल फुलवरिया, महेश ठाकुर, अर्जुनसिंह राव, शोभापुरी, मांगीलाल राणा, दिलीप चौहान, विनोद वाल्मीकि, जितेन्द्र वाल्मीकि, सुमेर वाल्मीकि, रमेश जीनगर मोडर्न, इन्द्रसिंह राव, जितेन्द्र छीपा, जोगाराम मेघवाल, हरसन देवासी सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर व्यसन मुक्ति के आग्रह पर लोगों ने बडी संख्या में माँस, मदिरा, तम्बाकू आदि नशे की वस्तुओं को त्यागने का प्रण लिया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्यों एवं आगन्तुक भाई बंधुओं ने यजमान वाल्मिकी परिवार के घर पर जलपान कर सभी सदस्यों ने पानी ग्रहण किया । वाल्मीकि समाज के युवाओं ने इस नई पहल का गदगद मन से स्वागत किया तथा आगामी यज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का वादा किया। इस अवसर पर समस्त सनातन वैदिक समाज को संगठित, सशक्त, सबल और एक करने के लिए शंकरलाल सोलंकी और राजूसिंह माली ने भी अपने विचार रखे। यज्ञ का सम्पादन समाजसेवी राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
