राष्ट्रीय महिला आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व महिलाओं को सशक्त बनाने में मीडिया और मनोरंजन की भूमिका पर चर्चा आयोजित की।
|
😊 Please Share This News 😊
|


नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज़ प्रमुख तान्या बामी ने महिलाओं के आगे बढ़ने में कहानी कहने की भूमिका पर चर्चा की।
महिला सशक्तिकरण में मीडिया और मनोरंजन की भूमिका पर एक पैनल चर्चा के साथ दिन भर चलने वाले कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस पैनल में अभिनेत्री और निर्माता हुमा कुरैशी, आईआईएम इंदौर के निदेशक हिमांशु राय, एमपी पुलिस के एआईजी आईपीएस वीरेंद्र मिश्रा, भारतीय स्त्री शक्ति की अध्यक्ष नयना सहस्रबुद्धे, ब्रेकथ्रू इंडिया की प्रियंका खेर और मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय सिंह शामिल थे।
“उसकी कहानी, उसकी आवाज: मीडिया और मनोरंजन में महिलाओं के साथ संवाद” शीर्षक के दूसरे पैनल परिचर्चा में मनोरंजन उद्योग में महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान की गई। इस पैनल में ऐसी अभिनेत्रियों और निर्देशकों को शामिल किया गया जो अपनी कहानियों के माध्यम से मजबूत, प्रगतिशील और समर्थ महिलाओं के चित्रण में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए विख्यात हैं।
पैनल में रसिका दुगल (दिल्ली क्राइम में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली भारतीय अभिनेत्री), जसमीत के. रीन (निर्देशक, डार्लिंग्स), मृण्मयी लागू वैकुल (थप्पड़ की निर्देशक), प्राजक्ता कोली (भारतीय यूट्यूबर और अभिनेत्री, जो नेटफ्लिक्स सीरीज़ मिसमैच्ड में अपनी भूमिका के लिए विख्यात हैं) शामिल थीं। नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज प्रमुख तान्या बामी ने पैनल में स्ट्रीमिंग सर्विस का प्रतिनिधित्व किया। सत्र का संचालन फिल्म समीक्षक सुचरिता त्यागी ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
