नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर द्वारा बीज प्रसंस्करण व भंडारण सुविधा का शुभारंभ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर द्वारा बीज प्रसंस्करण व भंडारण सुविधा का शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) के भारतीयचरागाह एवं चरागाह अनुसंधान संस्थान, झांसी में बीज प्रसंस्करण व भंडारण सुविधा का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर महिला कृषक सम्मेलन भी हुआ।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने आईसीएआर केमहानिदेशक डा. हिमांशु पाठक, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषिवि.वि., झांसी के कुलाधिपति डा. पंजाब सिंह व कुलपति डा.ए.के. सिंह तथा भारतीय चरागाह एवं चरागाह अनुसंधान संस्थानके निदेशक डा. अमरेश चंद्रा के साथ तकनीकों व गतिविधियों काअवलोकन भी किया। इस प्रकार की बीज प्रसंस्करण की 3इकाइयां संस्थान मुख्यालय के अलावा धारवाड़ व श्रीनगर स्थितक्षेत्रीय शोध केंद्रों पर बनाई गई है, जिनका वित्त पोषण कृषिमंत्रालय द्वारा 3.7 करोड़ रु. से किया गया है। महिला कृषक सम्मेलन में संस्थान- केंद्रों पर संचालित अनुसूचित जाति उप-परियोजना के तहत 50 लाख रु. की लागत के कृषि उपकरणों कावितरण लाभार्थी महिला कृषकों को किया गया।श्री तोमर ने अनुसूचित जाति उप-परियोजना के जरिये किसानों वमहिला कृषकों के सशक्तिकरण के लिए संस्थान के प्रयासों कीसराहना की एवं संस्थान द्वारा विकसित 300 से अधिक चाराफसल किस्मों व विभिन्न तकनीकों के विकास के लिए भी संस्थानके वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संस्थान के विभिन्न शोधों को अधिकाधिक कृषक प्रक्षेत्रतक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही, किसानों के लिए भारतसरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओंसे अवगत कराते हुए देश में पानी एवं चारे की पर्याप्त उपलब्धता की दिशा में और अधिक कार्य करने पर जोर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!