नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रंग पंचमी पर हुआ सन टू ह्यूमन स्नेह मिलन समारोह आयोजित,मां मैत्रीय के भाव गीतों पर झूमे लोग।  – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

रंग पंचमी पर हुआ सन टू ह्यूमन स्नेह मिलन समारोह आयोजित,मां मैत्रीय के भाव गीतों पर झूमे लोग। 

😊 Please Share This News 😊

सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम और सम्यक ध्यान को आत्मसात कर तमाम प्रकार की बीमारियो से मुक्ति पाने और जीवन में आनंद के फूल खिलाने के सूत्रों पर आधारित इंदौर के सन टू ह्यूमन के तत्वावधान में यहां रविवार को रंग पंचमी पर नाहर बैंकट भवन में स्नेह मिलन एवं शिविर आयोजित किया गया । जिसमें भक्ति गीतों पर शिविर में उपस्थित जन समूह श्रोता झूम उठे। सन टू ह्यूमन की मां मैत्रीय ने शिविर को संबोधित करते हुए शरीर, मन और चेतना के स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयोग बताए ।  समारोह में होली के भक्ति गीतों पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोग झूम उठे। सन टू ह्यूमन के प्रशिक्षक कन्हैयालाल खंडेलवाल ने शिविर में आगामी 14 से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले निशुल्क नए दृष्टिकोण वाले शिविर की जानकारी दी । उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पंजीयन करवाकर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि आगामी एक अप्रैल से इसके डेमो आयोजित होंगे तथा शिविर में भाग लेने हेतु पंजीयन करवाए जायेंगे। पहले के तीन दिन मां मैत्रीय तथा अंतिम तीन दिन स्वयं परम आलय शिविर का मार्गदर्शन करेंगे। नाहर बैंकट भवन में आयोजित हुए इस शिविर  को लेकर लोगो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शिविर के बाद सभी को रसपूर्ण नाश्ता भी दिया गया।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि शिविर में जोगाराम चौधरी, भरत शर्मा, रमेश अग्रवाल, सुमित बाहेती, विवेकानंद बिस्सा, माणकमल भंडारी, ललित होंडा, नवलाराम, हरिराम, महादेवराम, प्रेमचंद शर्मा, नरेश अग्रवाल, डॉ प्रेमराज परमार, जोरावरसिंह राव, भरतसिंह भोजाणी, सुरेश माली, राजू भाई जैन, श्याम खेतावत, लक्ष्मण अग्रवाल, हनुमान शर्मा, मदन शर्मा, राजा शर्मा, पारस घांची, कोलचंद सोनी, महेश व्यास, सुरेश व्यास सहित बड़ी संख्या पुरुष वर्ग एवं महिला शक्ति के लोगो ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!