मंजू सोलंकी नारी शक्ति शिरोमणी सम्मान से सम्मानित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी को नारी शक्ति शिरोमणी पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित किया गया । उक्त जानकारी देते हुए मंच के सांस्कृतिक सचिव योगेशकुमार शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडोर नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड नई दिल्ली स्थित कृष्ण मैनन भवन में आयोजित किया गया । जिसमें भारत की चयनित 150 प्रबुद्ध महिलाओं में से मंजू सोलंकी भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का चयन किया गया । इस नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड 2023 के तहत मंजू सोलंकी को अभिनन्दन पत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा का आशीर्वाद पत्र प्रदान किया गया गया । मंच के सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि मंजू सोलंकी का चयन कार्यस्थल पर विकास एवं सेवा कार्यों को देखते हुए किया गया था । अवार्ड प्राप्त करने के बाद श्रीमती मंजू सोलंकी ने बताया कि मैं गांव की महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षित कर छोटे-छोटे कार्यो से जोड़ रही हूं ताकि मेरी बहने आर्थिक रूप से मजबूत बन सके । महिलाओं में एकजुटता लाने का प्रयास कर रही हूं । महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हूं । प्रत्येक महिला अपने पांव पर खड़ी हो और आर्थिक रूप से मजबूत बने यही मेरा लक्ष्य है ।
श्रीमती सोलंकी को नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड मिलने पर उनके प्रशंसकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, परिवार जन में में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है ।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर अतिथि मिस्टर भुवनचंद्र जोशी डीआईजी पार्लियामेंट नई दिल्ली, मिस्टर ए पी सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, दतिया राजपाल एंबेसी कनाडा, अरुणिमा मेंबर बैंक ऑफ अमेरिका, आर्य पासी महाराजा, योगी महाराज, एमपी तोरणी, इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर समरसता मंच सहित कई लोगों ने श्रीमती मंजू सोलंकी को शॉल ओढाकर स्वागत किया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
