नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल को नया जिला बनाने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर में जोर-शोर से उठाई मांग। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल को नया जिला बनाने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर में जोर-शोर से उठाई मांग।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल को नया जिला बनाने की मांग अब राजधानी जयपुर में भी मुखर तरीके से रखी गयी है।  भीनमाल जिला बनाओ संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने पिछले तीन दिनों से जयपुर में भीनमाल के हक की मांग को लेकर उच्च स्तरीय समिति से लेकर  मुख्यमंत्री कार्यालय तक बात रखी। प्रतिनिधि मंडल ने जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर से भीनमाल को जिला बनाने को लेकर लम्बी वार्ता कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पुरजोर तरीके से पैरवी करने का आग्रह किया। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने सरकार के सामने मांग रखी कि भाजपा शासन में जनप्रतिनिधियों की ढिलाई की वजह से भीनमाल के नाम से स्वीकृत एडिशनल एस पी का जो कार्यालय सांचोर चला गया, वो अब पुनः भीनमाल में शिफ्ट किया जाए।  मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि भीनमाल जिला बनाओ सँघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के मुताबिक जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने आश्वस्त किया है कि नए जिले बनाने को लेकर राज्य सरकार व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए ही मेरिट पर निर्णय करेगी। जानकारी के मुताबिक भीनमाल जिला बनाओ सँघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल में द्वारिका शारदा पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य तीर्थनन्द ब्रह्मचारी खांडादेवल, भीनमाल नगर पालिका के चैयरमेन के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता श्रवणसिंह राठौड़, नर्मदा सँघर्ष समिति के मोहनसिंह सिसोदिया, समाजसेवी दिनेश दवे, यूथ फ़ॉर नेशन संस्था के अध्यक्ष दिनेश भट्ट, व्यवसाई हरीश देवासी आदि प्रमुखता से शामिल थे। भीनमाल से गए प्रतिनिधि मंडल ने तीन दिन में विभिन्न सक्षम स्तर पर मुलाकात कर बात रखी।                        वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश बोहरा ने बताया कि भीनमाल को जिला बनाने को लेकर जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर से मिलकर लम्बी चर्चा की। यूथ फॉर नेशन संस्था के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन देकर सभी मापदंडों पर खरा उतरने वाले भीनमाल को ही नया जिला बनाने की मांग प्रमुखता से की गयी है। प्रतिनिधि मंडल ने नए जिला बनाने को लेकर गठित उच्च स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष रामलुभाया को भी भीनमाल को जिला बनाने का मांग पत्र सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण राठौड़ ने पुखराज पाराशर से मिलकर इस बजट में भीनमाल के लिए एडीएम कार्यालय की स्वीकृति किये जाने को लेकर राज्य सरकार का आभार जताया। राठौड़ ने कहा कि एडीएम कार्यालय की स्वीकृति की वजह से भीनमाल को जिला बनाने का दावा मजबूत हो गया है।

जिला बनाने का भीनमाल का दावा इसलिए मजबूत

 

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि भीनमाल पूरे जिले का केंद्र बिंदु है। भीनमाल नगर ( 64000 ) जालौर ( 74000 ) के बाद जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी नगर पालिका ( 40 वार्ड ) है। भीनमाल में डीटीओ ( R) 46 ) कार्यालय स्थित है। बजट में एडीएम कार्यालय की घोषणा भी हो चुकी है । भीनमाल में लंबे समय से रेलवे सुविधा उपलब्ध है। साथ ही स्टेट हाई वे और प्रत्येक उपखण्ड, तहसील केंद्र व पंचायतों गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़के व परिवहन साधनों की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। भीनमाल में जिला न्यायालय व कलेक्टरेट के लिए प्रारंभिक तौर पर भवन एवं स्थान उपलब्ध है। विभिन्न सरकारी कार्यालयों के लिए जिले की सबसे बड़ी सरकारी भूमि उपलब्ध है। भीनमाल चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार, कृषि उपज आदि का बड़ा केंद्र है। भीनमाल में शिक्षा की दृष्टि से सरकारी पीजी कॉलेज, बीएड कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज शिवराज स्टेडियम, ऐतिहासिक संरक्षण की दृष्टि से महाकवि माघ व गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त का पेनोरमा स्थित है।

भीनमाल को जिला बनाने की मांग जनता काफी वर्षों से उठा रही है। भीनमाल में पर्यटन, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक दृष्टि से बड़े प्राचीन मंदिर स्थित है। भीनमाल को प्राचीन समय में गुजरात राज्य की राजधानी का गौरव प्राप्त है। भीनमाल लॉ एंड ऑर्डर की दृष्टि से शांत क्षेत्र है। भीनमाल के प्रवासी व अप्रवासी भामाशाहों ने भीनमाल के लिए दिल खोलकर विकास कार्य करवाये है और जिला बनने पर और अधिक उत्साह से करवाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!