अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान जारी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर। राजस्थान पुलिस प्राथमिकता वर्ष 2023 के शीर्षक अपराध संबंधी प्राथमिकताएं के बिन्दु संख्या 5 “यातायात का बेहतर प्रबन्धन एवं सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों / घायलों की संख्या में कमी लाना” की पालना में जिले में विशेष अभियान जारी है । ज़िले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल के निर्देशन में 25 अप्रैल से 10 मई तक विशेष अभियान में अब पांच दिन शेष रहे हैं। इस समयावधि के दौरान कुछ थानाधिकारियों एवं अधिकारियों द्वारा रूचि लेकर बहुत अच्छी कार्यवाही की जा रही है । जबकि अधिकांश थानाधिकारियों एवं अधिकारियों द्वारा केवल खानापूर्ति की जा रही है। उक्त अभियान की रेंज कार्यालय द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। अभियान समापन पर अच्छा कार्य परिणाम देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा ।
वहीं लापरवाही बरतने वाले धानाधिकारियों / अधिकारियों के खिलाफ समुचित विभागीय कार्यवाही की जायेगी। अब शेष रहे समयावधि के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल के निर्देशन में अभियान की शेष अवधि में अधिकाधिक कार्यवाही कर अभियान को सफल बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं । इस अभियान में जो वाहन चालक शराब पीकर वाहन चला रहे हैं उनके खिलाफ विशेष रूप से कार्यवाही की जा रही है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
