ढाका युथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं देवासी विधानसभा अध्यक्ष बने ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल । युवा कांग्रेस के गत दिनों हुए चुनाव में भीनमाल विधानसभा के पुनासा निवासी एडवोकेट श्रवण ढाका जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए । एडवोकेट ढाका पूर्व में छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं । वह पूर्व में भीनमाल एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष, जिला महासचिव एवं प्रदेश सचिव रह चुके हैं । वर्तमान में बिश्नोई युवा संगठन जालोर के जिलाध्यक्ष भी है एवं भीनमाल बार एसोसिएशन में पुस्तकालय अध्यक्ष भी है । इसी प्रकार युवा कांग्रेस के भीनमाल विधानसभा अध्यक्ष पद पर भालनी निवासी भगवानाराम देवासी का निर्वाचन हुआ है । देवासी पूर्व में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय वडोदरा के महासचिव रह चुके हैं ।
वे एनएसयूआई गुजरात वडोदरा के जिला महासचिव पद पर भी काम कर चुके हैं । जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट ढाका एवं विधानसभा अध्यक्ष देवासी ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं एवं अपनी टीम को समर्पित किया है । एडवोकेट श्रवण ढाका ने बताया कि संगठन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनाव में मजबूती मिलेगी । जल्द ही भीनमाल विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा । संपूर्ण भीनमाल विधानसभा के प्रत्येक गांव एवं बूथ स्तर पर युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया जाएगा ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
