नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , असम के राज्यपाल कटारिया का सोलंकी परिवार ने किया स्वागत-सत्कार । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

असम के राज्यपाल कटारिया का सोलंकी परिवार ने किया स्वागत-सत्कार ।

😊 Please Share This News 😊

जालौर। राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल का पद भार ग्रहण करने के बाद पहली बार जिले में आने पर सोलंकी परिवार ने भव्य स्वागत-सत्कार किया ।  कटारिया के जालोर पहुंचने पर श्रीमती मंजू सोलंकी परिवार ने शानदार स्वागत-सत्कार किया । इसके बाद सोलंकी परिवार के संग मांडोली नगर में दर्शन लाभ हेतु रवाना हुए । जहां पर साथ आई भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी एवं उनके पति राजेंद्र सोलंकी द्वारा कटारिया एवं उनकी धर्मपत्नी का माला पहना कर, साफा पहनाकर एवं शाल भेट कर स्वागत किया । असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया नाकोड़ा तीर्थ के दर्शन करने के पश्चात मंडोली नगर आये, यहां दर्शन लाभ लेने के पश्चात यहां से सीधे उदयपुर के लिए रवाना हुए । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी, आहोर विधायक छगनसिंह, कटारिया की धर्मपत्नी अनीता कटारिया, मांडोली ट्रस्ट के लक्ष्मीचंद, नगर निगम उदयपुर पार्षद चंद्रकला एवं राजेंद्र सोलंकी उनके साथ उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!