नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा सत्यपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा सत्यपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन ।

😊 Please Share This News 😊

सांचौर । नर्मदा नहर में पानी के क्लोजेव के उपरांत भी सफाई नहीं करने के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी ने सांकेतिक ज्ञापन देकर प्रशासन को चेताया। सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना ने बताया कि एक मई से नहरों की सफाई का कार्य शुरू करना था, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का कार्य शुरू नहीं किया गया है । भीषण गर्मी के दौरान गुजरात से पानी के क्लोजेव की मांग कर स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद भी कार्य में देरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एक तरफ महंगाई राहत शिविर आयोजित करती है, वहीं दूसरी तरफ बिजली दरों को बढ़ाती है। सरकार का किसानों सहित आमजन के लिए यह दोहरा रवैया स्पष्ट करती है कि सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी के प्रस्ताव को वापस लेकर दोनों को कम की जाए । नहरों की सफाई इस कार्य को गति दे कर शीघ्र पूरा करना आवश्यक है।ज्ञापन में बताया कि प्रशासन द्वारा अग्रिम 15 दिन के अंतर्गत किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती है । इसी प्रकार नहरों की सफाई ना होने पर भारतीय जनता पार्टी सांचोर उपखंड कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना, युवा मोर्चा जिला महामंत्री ललित राजपुरोहित, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिंह राव बोरली, सांचोर नगर मंडल महामंत्री शंभूसिंह राव, ईश्वरलाल मोदी, मंडल उपाध्यक्ष दौलाराम चौधरी, मांगीलाल दर्जी, पार्षद मोडाराम बुनकर, जोगाराम पुरोहित, गंगदाराम चौधरी, प्रताप देवासी, मगाराम पुरोहित, डूंगरसिंह करोला, अर्जुन देवासी, भरत जीनगर, सुरेश बुनकर, हीरालाल देवासी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ता मौजुद रहें ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!