नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सनातन संस्कृति जागरण संघ ने किया मेघवाल बस्ती में यज्ञ का आयोजन । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सनातन संस्कृति जागरण संघ ने किया मेघवाल बस्ती में यज्ञ का आयोजन ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल  ।समरस व संगठित हिन्दु समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने अपने यज्ञ अभियान की अगली कडी में सोमवार को जेपाराम मेघवाल के घर पर 34 वें यज्ञ का आयोजन किया।संपतलाल सोनी ने बताया कि यज्ञ में जेपाराम मेघवाल मुख्य यजमान बने और उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवार जन व पडोसियों ने बैठकर यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृ शक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के उपरांत हिन्दु समाज को भेदभाव मुक्त और संगठित व सशक्त करने हेतु मनोहर सुखाड़िया, मंजू फुलवारिया व विक्रमसिंह आर्य ने अपने विचार व सुझाव रखे। संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित थे ।                                इस अवसर पर प्रताप पुरोहित, प्रभुराम जीनगर, नरपतसिंह आर्य, वालाराम मौर्य, गजाराम मेघवाल, संपतलाल सोनी, शंकरलाल फुलवरिया, मनोहर सुखाड़िया, अर्जुन जीनगर, मांगीलाल राणा, रायमल राणा, जोगाराम मेघवाल, राजेश टी सोनी, मंजू फुलवरिया, हेमंत जीनगर सहित कई लोग उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!