प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों का जायजा लिया और लोगों से रूबरू हुई श्रीमती मंजू सोलंकी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर उनके द्वारा जारी प्रधानमंत्री आवास योजना के सकारात्मक परिणाम जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने समतीपुरा रोड, इंदिरा पुरी कॉलोनी, हनुमान नगर शहरी क्षेत्र में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण का जायजा लिया और लोगों से रूबरू हुई श्रीमती सोलंकी को बताया गया कि शहरी क्षेत्र में कुल 236 लाभार्थी है जिसको कार्य निर्माण हेतु प्रथम किस्त ₹60,000, दूसरी किस्त ₹60,000,तीसरी किस्त ₹30,000 कुल 1,50000 की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है
और कुछ लोगों को प्रथम व द्वितीय किस्त प्राप्त हो चुकी है यह सारे लाभार्थी खुश हैं और इन्होंने भारत के प्रधानमंत्री को धन्यवाद अर्पित किया है
प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए श्रीमती मंजू सोलंकी ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले प्रत्येक परिवार के पास स्वयं का घर हो जिससे उनको किराए का मकान लेकर नहीं रहना पड़े ।
मैं आपको बता दूं कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में इस तरह की कई जनकल्याणकारी योजना शुरू की गई है इस मौके पर जिला महामंत्री प्राची कवर ,नगर अध्यक्ष पिंकी,दरिया देवी आदि मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
