लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत के साथ एकाग्रता जरूरी-गीता बहन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। वांय- 20 के कार्यक्रम के अंतर्गत, भीनमाल के ब्रह्माकुमारी संस्था से बहन गीता जी द्वारा जिला जालोर क्रिकेट की एकेडमी भीनमाल में 12 वर्ष से 16 वर्ष के बीच के वें खिलाड़ी जो करीब रोजाना प्रेक्टिस करते हैं। उन के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था,जिसमे रोजाना प्रेक्टिस करने वाले करीब 47 बच्चो ने भाग लिया,बहन गीता जी ने बताया कि खिलाड़ियो को किस तरह का रोजाना पोष्टिक आहार लेना चाहिए एवं नित्य आपको भोजन का किस तरह से सेवन करना चाहिए,साथ ही दैनिक कार्यक्रम में योगा व स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी
देते हुए बताया कि इस धरती माँ वह भगवान की दी हुई निःशुल्क हवा, पानी, पर्यावरण को किस तरह जीवित रहकर हमे उसे संभालना है,
साथ ही बच्चो को क्रिकेट के बारे बताते हुए कहां कि आप किस तरह अपने आपकों शिखर तक पहुंच सकते है, उसके लिए आपको नित्य प्रेक्टिस भी करनी होगी,
साथ ही बताया कि अपने घर मे अतिथियों का सत्कार कैसे करना है,यही आपकी उम्र है जिससे आप आगे अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते है।
रानीवाड़ा, रामसीन से भी ब्रह्माकुमारी संस्था से बहिने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने आए,बच्चो को उपहार भी संस्था द्वारा प्रदान किये गए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
