भारत विकास परिषद् शाखा, भीनमाल के समस्त सदस्यो की आम बैठक का आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।भारत विकास परिषद्, शाखा, भीनमाल के समस्त सदस्यो की आम बैठक का आयोजन स्थानीय नीलकंठ महादेव मंदिर में किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता डॉ अक्षय बोहरा द्वारा की। बैठक मे शाखा स्तर पर सामाजिक सरोकार एवम् सामाजिक समरसता से जुड़े हुए कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव संदीप देसाई ने संबोधित करते हुए बताया कि भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आगामी 8 जुलाई को रखा गया है l इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष डॉ अक्षय बोहरा ने मानवीय सेवा से जुड़े हुए प्रकल्पो के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर आम लोगों के लिए मेडिकल कैंप के आयोजन का सुझाव दिया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी डॉ प्रेमराज परमार, संरक्षक नेनाराम चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीठालाल जांगिड़, परसराम कंसारा, दिनेश जालोरी, शैलेश दवे, सुमित बाहेती, डॉ जगदीश बलौत, प्रकाशचंद सोनी, जितेन्द्र सोनगरा, रोहित परमार, दिनेश भाटी, नारायणलाल जांगिड, दिनेश कुमार, महेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
