नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा किया जीनगर के घर यज्ञ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा किया जीनगर के घर यज्ञ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। समरस व संगठित हिन्दु समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने अपने यज्ञ अभियान की अगली कडी में स्थानीय चुंगी नाका के पास स्थित जगजीवनराम कॉलोनी में गुलाबाराम जीनगर पुत्र मोतीलाल जीनगर के घर पर 37 वें यज्ञ का आयोजन किया। सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य जितेन्द्र सोनी ने बताया कि यज्ञ में गुलाबाराम जीनगर सपत्नीक मुख्य यजमान बने और उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवारजन व पडोसियों ने बैठ कर यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के उपरांत हिन्दु समाज को संगठित व सशक्त करने हेतु राजुसिंह माली ने अपने विचार व सुझाव रखे। संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित रहे । जिनमें प्रताप पुरोहित, नरपतसिंह आर्य, प्रभुराम जीनगर, वालाराम मौर्य, गजाराम मेघवाल, ताराराम पाऊआ, प्रेम चौहान, नरिंगाराम पटेल, शोभापुरी गोस्वामी, मनोहरमल सुखाड़िया, राजेश सोनी, नारायणलाल जीनगर, शंकरलाल गहलोत, विक्रमसिंह जोधा, केवाराम मेघवाल, बाबुलाल मेघवाल, जितेन्द्र सोनी, इन्द्रसिंह आर्य, पोपटलाल पाऊआ, हरसन देवासी, सुरेश प्रजापत, कपिलपुरी सहित कई लोग उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!