मुकेश की जिंदगी का सहारा बना प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर।
|
😊 Please Share This News 😊
|

रानीवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र के रानीवाड़ा खुर्द में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में दो महीने पहले अपना एक हाथ गंवा चुके मुकेश की जिंदगी का सहारा बना।शिविर में रानीवाड़ा उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान के समक्ष मुकेश कुमार ने उपस्थित होकर बताया कि दो महीने पूर्व इलेक्ट्रीक शॉक से वह अपना एक हाथ गंवा चुका है, जिससे वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ है तथा उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही पीपीओ जारी कर मुकेश के लिए विशेष योग्यजन पेंशन प्रारंभ करवाई साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा का लाभ व डिस्कॉम से उचित मुआवजा दिलवाने की बात कही।
उपखण्ड अधिकारी ने मुकेश के 6 बच्चां को पालनहार योजना के लाभांवित करने के साथ ही उनका विद्यालय व आंगनवाड़ी केन्द्र में प्रवेश सुनिश्चित करवाया। उन्होंने मुकेश का राज्य सरकार की फ्री राशन व निःशुल्क बिजली सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन करवाकर उसे लाभांवित किया। इन सभी योजनाओं का लाभ मिलने से मुकेश को विशेष योग्यजन पेंशन व पालनहार योजना सहित कुल 10 हजार प्रति माह मिलेंगे साथ ही फ्री राशन व निःशुल्क बिजली का लाभ मिल सकेगा।राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने पर मुकेश की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उसने राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं की सराहना की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
