ब्रिटेन व अमेरिका की यात्रा पर रुमा देवी लंदन जीमण 2023 एवं फ्लोरिडा कन्वेंशन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होगी शामिल।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर- सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प डिजाइनर पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले की डॉ रूमा देवी यूके में आयोजित होने वाले राजस्थान के पहनावे, बोली व खानपान संस्कृति के आयोजनो में शामिल होने तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करने चौथी बार संयुक्त राज्य अमेरिका जाएंगी।रूमा देवी 24 से 28 जून तक अपनी यूके व 29 जून से 10 जुलाई तक अमेरिका यात्रा पर रहेंगी तथा वहाँ होने वाले सम्मेलन में बतौर वक्ता भाग लेकर विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखेंगी।अंतरराष्ट्रीय “जीमण” में होंगी शामिल। डॉ रूमा देवी यूनाइटेड किंगडम (UK) के वेम्बले पार्क में स्थित सात्विस पाटीदार सेंटर में 25 जून को राजस्थान एसोसिएशन-यूके द्वारा आयोजित होने वाले “जीमण 2023” कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि “मूंगे मेहमान” के तौर पर शिरकत करेंगी।राजस्थान की समृद्ध संस्कृति के इस वार्षिक उत्सव में 1 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। इस बार यह कार्यक्रम ”मारवाड़” थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें “मोटे अनाज” को बढ़ावा देने का विशेष प्रयास रहेगा।प्रवासी राजस्थानियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने वाले इस कार्यक्रम में डॉ. रुमा देवी महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा स्रोत के रूप में राजस्थानी खान-पान, भाषा, पहनावे, हस्तशिल्प पर प्रवासियों को प्रेरित करेंगी।इस कार्यक्रम के संयोजक सोहन चौधरी व रवि अग्रवाल के अनुसार “जीमण 2023” कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी परिवारों को एक साथ लाकर राजस्थान की संस्कृति से रूबरू करवाना है ताकि वह विदेश में रहकर भी अपनी कला व संस्कृति से जुड़े रहें तथा आने वाली पीढ़ी भी इससे अवगत होती रहे।
वहीं डॉ. रूमा देवी 26 जून को जी 100 सम्मेलन में भाग लेगी। 27 जून को इंगलैंड से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में आयोजित कार्यक्रम में तथा 28 जून को पुन: लंदन में जीतो लेडीज़ विंग द्वारा आयोजित फायरसाइड चैट में अपनी बात रखेंगी।
*अमेरिका में होगा व्याख्यान*
डॉ. रुमा देवी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 30 जून से 3 जुलाई तक अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के लेकलैंड शहर में आयोजित होने वाले 22वें द्विवार्षिक जैना कन्वेंशन में शामिल होंगी।
इस सम्मेलन में 2 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष महिला सत्र को संबोधित करेंगी इस दौरान भारत सरकार के फिल्म विभाग द्वारा रूमा देवी पर बनी फिल्म का प्रदर्शित की जायेगी।
इस सम्मेलन में 4 हजार से अधिक प्रोफेशनल्स तथा युवा शामिल होगें।
सम्मेलन में डॉ. रूमा देवी, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर तथा अन्य कई जाने-माने मोटिवेशनल वक्ता स्पीच देंगे।
वहीं इस यात्रा के अतिंम पङाव में अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनो के साथ वार्ता कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इस दौरान वह भारत के ग्रामीण क्षेत्रों की हस्तकला व इसके द्वारा हो रहे आर्थिक सुधारों तथा महिलाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगी।
*विश्व विख्यात हार्वर्ड विश्वविद्यालय में दे चुकी हैं स्पीच*
ज्ञातव्य है कि रूमा देवी को इससे पहले 2020 में अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की इंडिया कॉन्फ्रेंस में स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया गया था। पिछले वर्ष 2022 के अगस्त माह में रूमा देवी की 25 दिवसीय संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के दौरान न्यूयाॅर्क राज्य सरकार की सफोक एवं नासाउ काउंटी द्वारा सम्मानित हुई तथा साथ ही वहाँ विश्व विख्यात इंडिया डे परेड सहित कई विशाल कार्यक्रमों, सम्मान समारोहो में आमंत्रित हो शिरकत कर चुकी है। इसी के साथ वह 2022 के नवम्बर माह में अपनी 20 दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान ग्लोबल वुमेन फेस्टिवल में शामिल हुई, अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन (IMRC) में स्पेशल गेस्ट शिरकत की तथा रेंटन के कार्को थिएटर में आयोजित टैलेंट राउडं में बतौर निर्णायक (जज) उपस्थित रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
