नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गैंगरेप के विरोध में अभाविप ने किया विरोध प्रदर्शन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

गैंगरेप के विरोध में अभाविप ने किया विरोध प्रदर्शन।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। जोधपुर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय गैंग रेप मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भीनमाल इकाई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। भीनमाल इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय खारी रोड़ से माघ चौक तक पैदल मार्च निकाला गया।जिसमे विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। नगर मंत्री उत्सव दवे ने बताया कि 15 जुलाई की रात्रि में जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में नाबालिग छात्रा से गैंगरैप करने वाले दरिंदों को कठोर सजा हो और पीड़िता को न्याय मिले इसलिए प्रांत सह मंत्री भाविन कुमार व्यास एवम जिला संयोजक हरचंद चौधरी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। इस घटना पर प्रांत सह मंत्री भाविन कुमार व्यास ने संवेदना जताते हुए कहा कि शिक्षा मंदिर मे इस तरह की घटना से परिसर की गरिमा पर ठेस पहुंचती है,

साथ ही इस घटना को विद्यार्थी परिषद से जोड़ कर एक प्रकार से एबीवीपी की छवि को खराब करने के जो प्रयास हो रहे है उन का भी खंडन किया।

जिला संयोजक हरचंद चौधरी ने कहा कि अगर दरिंदों को कठोर सजा नही मिलती है तो एबीवीपी उस बहन को न्याय दिलाने के लिए उग्र आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर नगर सह मंत्री पंकज कुमार,विजय कुमार, और हुकुम सिंह ने विचार रखे और रोष प्रकट किया

इस प्रदर्शन में प्रवीण मांजू, पूरण सोनी,गोपाल देसाई,देवांग,ललित, नरेश ईराणी, मुकेश, दीपक सोलंकी, विक्रम भाटी, रवि जीनगर ,दिलीप जीनगर ,राहुल सिंह, मुकेश सुन्देशा ,देवी सिंह, प्रेम सिंह ईराणी,प्रियेश व्यास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!