दो दिवसीय नागरिकता कैंप में 14 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर।राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में निवासरत पाक विस्थापित नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान किए जाने के लिए 18 व 19 जुलाई को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर के डीओआईटी परिसर में दो दिवसीय नागरिकता कैंप का आयोजन हुआ जिसमें 14 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई।
दो दिवसीय कैंप के दौरान करण सिंह पुत्र प्रेम सिंह, कौशल्या पुत्री भैरो, संगीता पुत्री मूलचन्द, भवानी पुत्री अचलानंद, मदनलाल पुत्र बांकीदास, कानजी पुत्र भूरो, इन्द्रा पुत्री गोपालदास, सायर कंवर पुत्री जबरसिंह, मारिया पुत्री मदन लाल, सुनीता पुत्री मदनलाल, नरोधा पुत्री मदनलाल, प्रवीण पुत्री मदनलाल, नविता पुत्री मदनलाल व जयप्रकाश लाखाणी पुत्री शंकरलाल ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
जिला कलक्टर निशान्त जैन व अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल की उपस्थिति में 14 लोगों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
