नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जोधपुर गैंगरेप मामला: जयपुर में हुए कार्यकर्ताओ लाठीचार्ज से गुस्साई एबीवीपी ,मुख्यमंत्री का फूंका पुतला। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जोधपुर गैंगरेप मामला: जयपुर में हुए कार्यकर्ताओ लाठीचार्ज से गुस्साई एबीवीपी ,मुख्यमंत्री का फूंका पुतला।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीनमाल द्वारा जोधपुर में हुए नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के विरोध में जयपुर हो रहे आंदोलन में अभाविप राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा और अनेकों कार्यकर्ताओ पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक हुए लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओ में काफी रोष देखने को मिला। लाठीचार्ज से गुस्साए एबीवीपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। प्रांत सह मंत्री भाविन व्यास ने बताया की जिस प्रकार सरकार अपनी मनमानी करके विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज करवाती है वह सरासर गलत है । राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए जिला संयोजक हरचंद चौधरी ने कहा कि जोधपुर में नाबालिग से हुए गैंगरेप में अभी तक कोई कोर कार्यवाही नही होना सरकार की विफलता है।

एबीवीपी भीनमाल के नगर मंत्री उत्सव दवे ने कहा कि जिस प्रकार यह सरकार निरंकुश होती जा रही है और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ पर राजनीतिक षडयंत्र करके उन पर लाठीचार्ज और पुलिस बल का अनैतिक उपयोग करवाना सरकार की निम्न मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर नगर सह मंत्री पंकज माली,विजय माली,हुकम सिंह, अलका नवल, छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक दवे पूर्णा वैष्णव,धन्नाराम देवासी,जयेश त्रिवेदी, मुकेश सिंह, चेनराज पटेल ,रमेश गोदारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। साभार:-उत्सव दवे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!