जी के गोवाणी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भीनमाल में प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि कल।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। जी के गोवाणी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भीनमाल में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु जारी मेरिट सूची प्रथम एवं प्रतीक्षा सूची प्रथम में जिन अभ्यर्थियों के नाम है उनको दिनांक 26 जुलाई, 2023 तक महाविद्यालय में आकर अपने दस्तावेज सत्यापन करवाकर करवाने के बाद ई-मित्र कियोस्क पर निर्धारित फीस जमा करवानी होगी।फीस जमा करवाते ही मेरिट सूची प्रथम के अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित हो जाएगा। जबकि इसके पश्चात श्रेणीवार रिक्त स्थानों पर प्रतीक्षा सूची के उन अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा जिन्होने महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाकर फिर ई-मित्र पर फीस जमा करवा दी है। ध्यान रखे प्रतीक्षा सूची वालों को भी उक्त तिथि तक महाविद्यालय आकर दस्तावेज सत्यापन करवाकर फिर ई-मित्र पर फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
जी के गोवाणी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भीनमाल में प्रवेश के लाभ
1 यूजीसी मापदण्डानुसार व राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित प्राध्यापकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन
2 विशाल, स्वच्छ, प्रदूषण रहित व हरा भरा परिसर
3 सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण युक्त नवसृजित विज्ञान संकाय की सभी प्रयोगशालाए।
4 वाई-फाई युक्त विज्ञान संकाय परिसर व छात्रावास।
5 सम्पूर्ण परिसर सीसीटीवी की निगरानी में ।
6 छात्राओं हेतु भीनमाल का सबसे सुरक्षित महाविद्यालय।
7 सभी प्रकार की अतिरिक्त शैक्षणिक गतिविधियों की सुविधा।
8 विभिन्न प्रकार की समस्त सरकारी छात्रवृत्ति की सुविधा।
9 राजकीय महाविद्यालय के कारण किसी भी निजी महाविद्यालय से कम फीस।
10 विगत 57 वर्षो से संचालित जालोर जिले का सबसे पुराना महाविद्यालय ।
11 विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ।
12 कोई छिपा हुआ एजेण्डा नहीं, पारदर्शी प्रक्रियायुक्त ऑनलाइन प्रवेश।
13 कोई झूठे प्रलोभन नहीं।
14 पुस्तकालय में 30000 से भी अधिक पुस्तकें व सभी आवश्यक पत्र-पत्रिकाऐं
15 एनसीसी, एनएसएस व महिला प्रकोष्ठ।
सीमित सीटें अतः अपना भविष्य संवारने हेतु जारी प्रवेश सूची अनुसार शीघ्र अपने दस्तावेज सत्यापन करवाकर फिर ई-मित्र कियोस्क पर फीस जमा करवाए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
