नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षा नीति में बदलाव नई सदी की ज़रूरत थी-श्रीमती ऋतु शुक्ला। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

शिक्षा नीति में बदलाव नई सदी की ज़रूरत थी-श्रीमती ऋतु शुक्ला।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता की शुरुआत में पत्र सूचना कार्यालय राजस्थान की अपर महानिदेशक श्रीमती ऋतु शुक्ला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पृष्ठभूमि और ज़रूरतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा नीति में बदलाव नई सदी की ज़रूरत थी। प्रेस वार्ता में एमएनआईटी के निदेशक प्रोफ़ेसर एनपी पाधि ने बताया कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी 29 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगाँठ पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को शिक्षा मंत्रालय व कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय आयोजित कर रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता निदेशालय के उपनिदेशक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भाषाई विविधता और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने भारतीय भाषा में 100 पुस्तकें सफलतापूर्वक प्रकाशित की हैं। क्षेत्रीय सीबीएसई कार्यालय अजमेर के अवर सचिव श्री मनोज गुप्ता, केन्द्रीय विद्यालय संगठन जयपुर के उप आयुक्त श्री बीएल मोरोदिया और नवोदया विद्यालय समिति के उप आयुक्त श्री एनके पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 स्कूल नहीं जाने वाले 20 मिलियन बच्चों को पुन: मुख्यधारा में लाएगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!