शत्रुंजय महातीर्थ की भाव यात्रा में ओलखो गिरिराज की शानदार एवं जानदार प्रस्तुति दी गई।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।जिम जिम ए गिरि भेटिए, तिम तिम पाप पलाय सलुणा।स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर प्रांगण में रविवार को शत्रुंजय महातीर्थ का संगीत मय भव्य वंदनावली कार्यक्रम आयोजित किया गया।जैन समाज के वरिष्ठ मुनिराज हितेशविजय म सा आदि ठाणा चार के सानिध्य में संजय भाई द्वारा शानदार एवं जानदार प्रस्तुतिकरण किया गया । संजय भाई द्वारा वंदनावली का वर्णन करते हुए उन्होंने शंत्रुजय की महिमा का बखान किया तथा बताया कि किस प्रकार इसकी प्रसिद्धि एवं श्रद्धा का केन्द्र होने के साथ-साथ जैन समाज सहित अन्य कई लोगों की असीम भावना भी जुड़ी हुई है । संजय भाई द्वारा गिरिराज की धुन पर शंत्रुजय वंदना, ॠषभ वंदना, गिरिराज नो महिमा, पूजो रे गिरिराज ने, उंचा उंचा शत्रुंजय ना शिखरो, आ कालमां नव्वाणुं करे ते महान आदि शानदार एवं जानदार प्रस्तुतिकरण दी गई।चातुर्मास समिति के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि शंत्रुजय महा तीर्थ की महिमा का बखान करते हुए संजय भाई ने कहा कि जिम जिम ए गिरि भेटिए, तिम तिम पाप पलाय सलुणा । जय तलहटी से शुरू होकर पांच पोल से गुजरते हुए दादा आदिनाथ की वंदना करते हैं । उन्होंने रायण वृक्ष के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी ।
शत्रुंजय महातीर्थ की भाव यात्रा एवं स्वामीवात्सलय के लाभार्थी बदामीबाई सरेमल कोठारी परिवार के माणकमल कोठारी का भीनमाल जैन संघ द्वारा बहुमान किया गया ।जैन समाज के वरिष्ठ मुनिराज हितेशविजय म सा आदि ठाणा चार एवं साध्वी मंडल ठाणा सात के दर्शन वंदन करने के लिए जालोर जैन संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने भी आकर कार्यक्रम में भाग लिया।
शंत्रुजय महा तीर्थ की भाव यात्रा के वंदनावली कार्यक्रम के दौरान पृथ्वीराज सेठ, जयंतीलाल बाफना, राजमल वाणीगोता, माणकमल कोठारी, भंवरलाल वर्धन, मुकेश बाफना, भंवरलाल कांनूगो, माणकमल भंडारी, मोहनलाल सेठ, गुमानमल ठेकेदार, रमेश बोटी, पुखराज कांनूगो, इन्द्रकुमार वर्धन, दलीचंद संघवी, पवनराज मेहता, विलमचंद मेहता, पारसमल संघवी, देवेन्द्र भंडारी, रमेश चंदन, भरत दोसी, सुमेरमल वाणीगोता, मदनलाल सहित कई जैन समाज के बंधुओं एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई । साभार -श्री माणकमल भंडारी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
