उत्तर भारत की पहली नदी कायाकल्प परियोजना देविका पूरी होने के निकट है, इसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वयं लॉन्च किया था: डॉ. जितेंद्र सिंह।
|
😊 Please Share This News 😊
|

डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि तरल अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के अतिरिक्त देविका कायाकल्प परियोजना के तहत एक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का भी निर्माण किया जाएगा, जो देविका नदी की पवित्रता की रक्षा के लिए कई पहलुओं से महत्वपूर्ण है।
बैठक के दौरान, डॉ. जितेंद्र सिंह ने जोर देकर कहा कि समाज के जमीनी स्तर के प्रतिनिधि होने के नाते पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका प्रमुख विकास परियोजनाओं की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान उपस्थित पंचायती राज संस्थाओं ने डॉ. सिंह के समक्ष कई मुद्दे उठाए जिस पर उन्होंने विभागों को कम से कम समय में इन मुद्दों का निवारण करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में उधमपुर के उपायुक्त श्री सचिन कुमार वैश्य, उत्तर रेलवे के अपर डीआरएम श्री बलदेव राज, उधमपुर के एसएसपी डॉ. विनोद कुमार, डीडीसी, बीडीसी सदस्य, सरपंच और पंच उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
