नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ठाणे की मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में दूसरे एसीटीसीएम बार्ज, नौका यार्ड 126 (एलएसएएम 16) को लॉन्च किया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ठाणे की मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में दूसरे एसीटीसीएम बार्ज, नौका यार्ड 126 (एलएसएएम 16) को लॉन्च किया।

😊 Please Share This News 😊
ऐम्यूनिशन कम टारपीडो कम मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज, नौका यार्ड 126 (एलएसएएम 16) को 19 जुलाई 2023 को ठाणे की मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में वारशिप प्रोडक्शन सुपरिटेंडेंट (मुंबई) कमांडर सुनील कौशिक ने लॉन्च किया। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरणों/प्रणालियों के साथ यह बार्ज रक्षा मंत्रालय की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का गौरवशाली पथप्रदर्शक है।भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप ठाणे की एक एमएसएमई मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 11 x एसीटीसीएम बार्ज के निर्माण के लिए अनुबंध पूरा हो चुका है। यह बार्ज 30 साल की सेवा अवधि के लिए बनाया जा रहा है। एसीटीसीएम बार्ज की उपलब्धता जेट्टी के किनारे और बाहरी बंदरगाहों पर आईएन जहाजों के लिए सामान/ऐम्यूनिशन के परिवहन, चढ़ाने और उतरने की सुविधा प्रदान करके आईएन की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी।पिछले दो महीनों (जून और जुलाई 2023) में देश के पूर्वी और पश्चिमी तट पर स्थित दो एमएसएमई शिपयार्ड-मेसर्स सिकॉन और मेसर्स सूर्यदीप्त द्वारा भारतीय नौसेना के लिए दो ऐम्यूनिशन बार्ज की लॉन्चिंग और डिलीवरी की गई। यह भारतीय नौसेना की एमएसएमई उद्योग को समर्थन देने और भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!